पिंजौर। पिंजौर की अमरावती विद्यालय की 8वीं की छात्रा निष्ठा शर्मा को इसरो कंट्रोल रूम में चन्द्रयान-2 को चांद पर उतरते हुए देखने के लिए केन्द्र सरकार का न्योता मिला है। गत दिवस कालका विधायक लतिका शर्मा ने निष्ठा को बधाई दी और उसका मुंह मीठा करवाया। निष्ठा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है। निष्ठा इसरो कन्ट्रोल रूम में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान की लैंडिंग की गवाह बनेगी। बता दें कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल में स्पेस क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें निष्ठा ने भी भाग लिया था उसके बाद उन्हें इसरो का निमन्त्रण आया है।
Breakng
- अग्निशमन विभाग नाहन ने जंगल की आग पर पाया काबू
- आईआईएम सिरमौर का टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के लिए अग्रणी एचआर रिट्रीट का समापन
- नाहन में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
- पातलियां पंचायत के ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जागरूक
- सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
- चुनावी नतीजो के बाद कांग्रेस के शहज़ादे चले जाएंगे छुट्टी पर विदेश : सुरेश कश्यप
Tuesday, May 21