Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर गरीब परिवारों के घरों में जलाया दीपक
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर गरीब परिवारों के घरों में जलाया दीपक

    By Himachal VartaSeptember 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर उन गरीब परिवारों के घरों में दीपक जलाने का काम किया है, जिनमें वर्षों से अंधेरा था। इसके अतिरिक्त, सरकार ने गरीबों के घरों में शौचालय एवं गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने का भी कार्य किया है और आने वाले समय में हर रसोई में नल से जल पहुंचाने की योजना है।
    मुख्यमंत्री आज अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के 11वें दिन सोहना हलके की ऐतिहासिक शिव नगरी तावड़ू में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना की शुरुआत की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के फार्म अटल सेवा केंद्र, अंत्योदय केंद्र व सरल केंद्रों पर जाकर भरें। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत 6000 रुपये वार्षिक की सहायता मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार समृद्ध होगा तो समाज समृद्ध होगा, समाज समृद्ध होगा तो हरियाणा समृद्ध होगा और देश समृद्ध होगा, यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 21वीं सदी में नवभारत निर्माण का संकल्प है।
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का इस बात के लिए भी आभार व्यक्त किया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की हरियाणा से शुरुआत करने के बाद उन्होंने कल फिर से राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष हेल्थ एवं वैलनेस केंद्रों की हरियाणा से शुरुआत की है। हरियाणा के विभिन्न जिलों में 10 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों की शुरुआत प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन से डिजिटल लिंक के माध्यम से की थी और इस प्रकार प्रधानमंत्री फिर एक बार हरियाणा के लोगों से सीधा जुड़े थे।
    उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री 8 सितंबर को रोहतक में पधार रहे हैं और हरियाणा के लोगों को फिर एक बार अपना संदेश देंगे।
    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर तथा भाजपा नेता श्री संजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य, ओएसडी श्री अमरेंद्र सिंह एवं भूपेश्वर दयाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.