Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के अन्तर्गत 64.49 करोड़ राशि जारी करने पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के अन्तर्गत 64.49 करोड़ राशि जारी करने पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

    By Himachal VartaSeptember 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत जारी की गई 64.49 करोड़ की राशि जारी करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह राशि गत सर्दियों के मौसम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई व अन्य सहायता कार्यों के लिए जारी की गई है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्दियों में हुए नुकसान के लिए इस प्रकार की राशि प्राप्त की गई है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने 2014 में एन.डी.आर.एफ. के अन्तर्गत सहायता राशि प्राप्त की थी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे हुए स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को निकालने के लिए राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हैलीकाप्टर की सेवाएं तथा अन्य मदद प्रदान की गई थीं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि 2018 में मॉनसून के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने इस कोष के अन्तर्गत 312 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण के प्रति संवेदनशील है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस मॉनसून के दौरान भी प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 15 करोड़ रूपये की राशि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जारी की गई है ताकि प्रदेश की जनता को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से राहत मिल सके। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केन्द्रीय टीम को राज्य में भेजने का आग्रह करेगी ताकि शीघ्र केन्द्रीय सहायता प्राप्त की जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.