लोगों से किया आह्वान जल शक्ति अभियान में निभाएं अपनी जन सहभागिता
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन परिधि गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं का निपटारा अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को अपने विभिन्न कार्य करवाने के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी उत्तरदायी एवं पारदर्शी प्रशासन मुहैया करने को अपनी कार्यशैली का केंद्र बिंदु बनाया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम भी इसी का प्रति रूप है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान के तहत नाहन विकासखंड में भूमि जल स्तर की वृद्धि के लिए वर्षा जल टैंक, चेक डैम और तालाबों इत्यादि का निर्माण करने के अलावा पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करके भी भूमि के जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान के साथ जुड़कर अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि नाहन विकासखंड की 24 पंचायतों में 52 वर्षा जल भंडारण टैंक, 77 जोहड़, 12 चेक डैम, 42 सामुदायिक सिंचाई टैंक और 17 फार्म पौंड भी निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाबों का निर्माण होने से जहां वर्षा जल संग्रहण होगा इसके अलावा तालाबों के नीचे के प्राकृतिक स्रोतों को भी पूरे वर्ष पानी मिलता रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि जल शक्ति अभियान को कामयाब बनाने में पंचायती राज प्रतिनिधियों के अलावा सबकी जन सहभागिता बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के अलावा वन विभाग भी अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।
Breakng
- पद्मावती नर्सिंग कालेज में 28 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर नर्सिग सम्मेलन
- प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के दौरान राहत प्रकरण के पैसों की सरकार ने की बंदरबांट : प्रताप रावत
- रोटरी क्लब नाहन ने माजरा स्कूल को दिए दो कंप्यूटर सिस्टम
- लोकतंत्र के उत्सापूर्वक महापर्व में चुनावी ड्यूटी में भाग लें अधिकारी व कर्मचारी : सलीम आजम
- जिला के सभी लाइसेंस धारक हथियार जमा करवाएं : पुलिस अधीक्षक
- भीम आर्मी को सामान्य वर्ग का अंबेडकर जयंती में खलल डालना मान्य नहीं
Friday, April 26