Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी

    By Himachal VartaSeptember 2, 2019
    Facebook WhatsApp

    खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये की गई
    शिमला।
    वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि प्रदेश के एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6 प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के साथ अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई राहत भत्ता 134 प्रतिशत से बढ़कर 140 प्रतिशत हो गया है।
    उन्होंने कहा कि इसके निर्णय से एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के साथ किया गया वायदा भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के सत्ता के आने से पूर्व यह मंहगाई भत्ता 113 प्रतिशत पर स्थिर था तथा सरकार ने इस पर गम्भीर चिन्तन करने के उपरान्त यह राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है।
    गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 1 जनवरी, 2017 से लेकर 31 मार्च, 2017 तक सेवानिवृत्त हुए सभी 145 कर्मचारियों की ग्रेच्यूटी के भुगतान हेतु 8.40 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि 15 सितम्बर, 2019 तक प्रदान कर दी जाएगी। इससे पूर्व भी सरकार द्वारा 31 दिसम्बर, 2016 तक सेवानिवृत्त हुए 313 कर्मचारियों के बकाया 11.94 करोड़ रूपये का भुगतान अगस्त, 2019 में किया गया था।
    उन्होंने कहा कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खिलाडियों का डाइट भत्ता भी 120 रूपये से बढ़ाकर 250 रूपये प्रतिदिन कर दिया गया है, वहीं प्रदेश से बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 200 रूपये से बढ़ाकर 400 रूपये कर दी गई है। उन्होनें कहा कि यह डाइट भत्ता पिछले सात वर्षों से नहीं बढ़ाया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.