Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला
    हिमाचल प्रदेश

    डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला

    By Himachal VartaSeptember 2, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर-1985 के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया।
    डॉ. बाल्दी को प्रशासनिक कार्य का 34 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों कार्य किया है। उनके पास विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली विशेषकर वित्त मामलों की गहरी समझ है।
    पदभार ग्रहण करने के उपरान्त डॉ. श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पारदर्शी प्रशासन देने के लिए कृतसंकल्प है और वह प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों व कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
    मुख्य सचिव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नवम्बर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट को सफल बनाना है। हालांकि विश्व स्तर पर आर्थिक मंदी एक गम्भीर चुनौती बनी हुई है, इसके बावजूद हिमाचल सरकार ने इन्वेस्टर मीट आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके जिससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत बनेगी और युवाओं रोज़गार के पर्याप्त अवसर मिल सकेंगे।
    प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, कर्मचारी संघों, जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने आज मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने पर डॉ. बाल्दी को उनके कार्यालय पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    डॉ. बाल्दी ने अपने सेवाकाल के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, योजना और आबकारी एवं कराधान, प्रधान सचिव शिक्षा एवं ग्रामीण विकास, सचिव ऊर्जा, प्रबन्ध निदेशक एचआरटीसी, सोलन व कांगड़ा ज़िलों के उपायुक्त, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क, प्रबन्ध निदेशक एचपीएमसी और विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट और पत्र भी लिखे हैं जिनमें सोलन ज़िला में बै-मोसमी सब्जियों और पुष्प उत्पादन के माध्यम से रोज़गार सृजन एवं गरीबी उन्मूलन, भारत में प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन एवं नियंत्रण, हिमाचल प्रदेश में आपदा राहत मेनुअल, राज्य पथ परिवहन निगम में वित्तीय प्रबन्धन आदि शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.