Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»पंचकूला में छापा मार कई जगह गीला-सूखा कूड़ा कराया अलग
    हरियाणा

    पंचकूला में छापा मार कई जगह गीला-सूखा कूड़ा कराया अलग

    By Himachal VartaSeptember 2, 2019
    Facebook WhatsApp

    पंचकूला। पंचकूला नगर निगम द्वारा गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग लेने संबंधी निर्देश जारी करने और कूड़ा इकट्ठा करने वालों को ट्रेनिंग देने के बाद अब चालान की मुहिम शुरू की जायेगी। कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने आज होमगार्ड के जवानों के साथ विभिन्न सेक्टरों में छापा मारा। इस दौरान जो लोग इकट्ठा कूड़ा दे रहे थे, उनसे मौके पर ही कूड़ा अलग-अलग करवाया गया। श्री सिंह ने पहले दिन तो लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन कहा कि 2 सितंबर से हिदायतों का पालन न करने वालों के चालान काटे जायेंगे। उन्होंने कहा कि कि 500 रुपये से 9500 रुपये का जुर्माना अदा किये बिना किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2020 में पंचकूला को पहले 20 स्थानों में लाने के लिये नगर निगम द्वारा तैयारी कर ली गई है। जो लोग नगर निगम को सहयोग नहीं करेंगे उन्हें जेब ढीली करने के लिये तैयार रहना होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिये हिदायत है कि घर से ही अलग-अलग सूखा और गीला कूड़ा एकत्र किया जाये। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह प्रक्रिया पहले वार्ड नंबर 14, 15 और 16 मेें लागू की गई थी, अब इसे पूरे शहर में लागू कर दिया गया है। शहर में शत प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करना निगम का लक्ष्य है।
    गीले कूड़े की बनानी होगी खाद ः जरनैल सिंह के मुताबिक एक दिन में 50 किलो से ज्यादा कूड़ा इकट्ठा करने वालों को अब अपने कंप्लेक्स के अंदर पिट बनाकर गीले कूड़े की खाद बनानी होगी। जो ऐसा नहीं करेंगे, उन पर 10 हजार से डेढ़ लाख रुपये जुर्माना होगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुपालन के संबंध में सभी मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों, सोसायटी, अस्पतालों, भवन, धार्मिक स्थानों, स्कूलों, औद्योगिक इकाइयों, होटलों और रेस्तरां आदि को इस बारे में सूचित कर दिया गया था। अब सोमवार से चालान काटने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। चालान काटने के लिये टीम बनाई गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.