Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    • बिजली उपभोक्ता तुरंत बिल‌ जमा कराए नहीं तो कनेक्शन कटे गा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, May 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने परिधि गृह में सुनी जन समस्याएं
    हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने परिधि गृह में सुनी जन समस्याएं

    By Himachal VartaSeptember 2, 2019
    Facebook WhatsApp

    लोगों से किया आह्वान जल शक्ति अभियान में निभाएं अपनी जन सहभागिता
    नाहन।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन परिधि गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं का निपटारा अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को अपने विभिन्न कार्य करवाने के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी उत्तरदायी एवं पारदर्शी प्रशासन मुहैया करने को अपनी कार्यशैली का केंद्र बिंदु बनाया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम भी इसी का प्रति रूप है।
    इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान के तहत नाहन विकासखंड में भूमि जल स्तर की वृद्धि के लिए वर्षा जल टैंक, चेक डैम और तालाबों इत्यादि का निर्माण करने के अलावा पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करके भी भूमि के जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान के साथ जुड़कर अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि नाहन विकासखंड की 24 पंचायतों में 52 वर्षा जल भंडारण टैंक, 77 जोहड़, 12 चेक डैम, 42 सामुदायिक सिंचाई टैंक और 17 फार्म पौंड भी निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाबों का निर्माण होने से जहां वर्षा जल संग्रहण होगा इसके अलावा तालाबों के नीचे के प्राकृतिक स्रोतों को भी पूरे वर्ष पानी मिलता रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि जल शक्ति अभियान को कामयाब बनाने में पंचायती राज प्रतिनिधियों के अलावा सबकी जन सहभागिता बहुत जरूरी है।
    उन्होंने कहा कि इस अभियान को गति देने में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के अलावा वन विभाग भी अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
    • पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
    • उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    • डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.