नाहन। तहसीलदार निर्वाचन जिला सिरमौर श्री गोपी चन्द डोगरा ने आज यहा जानकारी देते हुए बताया कि 55-पच्छाद( अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव निकट भविष्य में करवाऐ जाने है।
उन्होने 55-पच्छाद ( अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त नागरिको ,स्थानीय राजनैतिक दलो,गैर सरकारी स्ंवय सेवी संगठानो,महिला मण्डलो और युवा मण्डलो से यह आहवान किया कि वह निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बूथ लेबल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूचियो का निरीक्षण कर ले और पात्र व्यक्तियो के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में से कटवाने में अपना पूर्ण सहयोंग दे ।
उन्होनें बताया कि ऐसे सभी पात्र मतदाता जो 1 जनवरी.2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके हो और उस क्षेत्र के साधारण निवासी हो,मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु प्ररूप-6 पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एस.डी.एम.) सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार.)या सम्बधिंत बूथ लेबल अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होने बताया कि मतदाता सूची से मृत/स्थान त्याग मतदाताओं के नामो को हटाए जाने के लिए प्ररूप-7 व किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन बारे प्ररूप-8 पर आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते हे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अर्न्तगत ही किसी प्रविष्टि को अन्यत्र स्थानान्तरण के लिए प्ररूप-8क पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
उन्होने कहा कि 55- पच्छाद ( अनुसूचित जाति) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओ से अपील की जाती है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें और आगामी उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोगकर लोकतन्त्र को सुदृढ करने में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाऐं ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18