Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जल संरक्षण व संवर्धन की कवायद में सिरमौर जिला सबसे अव्वलः विधानसभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    जल संरक्षण व संवर्धन की कवायद में सिरमौर जिला सबसे अव्वलः विधानसभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaSeptember 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि महत्वाकांक्षी जलशक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर किए जा रहे कार्यों में सिरमौर जिला सबसे अव्वल स्थान पर है। विधानसभा अध्यक्ष ने ये बात आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत त्रिलोकपुर में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय किसान मेले के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा कन्वर्जेंस और कृषि विभाग द्वारा नाहन विकासखंड में जल संरक्षण और संचय के मकसद से तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के 77 तालाब जल संचय के लिए नाहन विकासखंड में निर्मित किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की कार्य योजना को भी मिलाकर देखें तो विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक सौ तालाब किसानों के लिए पानी की सुविधाओं से युक्त होंगे।
    विधानसभा अध्यक्ष ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जरूरत इस बात की है कि हम पारंपरिक खेती से हटकर अपेक्षाकृत अधिक कीमतें देने वाली फसलों का भी उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि किसान शुरू में पारंपरिक खेती के साथ-साथ ट्रायल आधार पर कुछ भूमि में अच्छी कीमतें देने वाली नकदी फसलों का भी उत्पादन शुरू करें। परिणाम निश्चित तौर पर सकारात्मक रहेंगे और किसानों का रुझान इस ओर बढ़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि विशेषज्ञों को भी कहा कि वे सरल भाषा में खेती-बाड़ी के तौर-तरीकों की नवीनतम जानकारी किसानों तक पहुंचाएं।
    उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान में नए तालाबों और चेक डैम के निर्माण से वर्षा जल का संचय तो होगा ही इसके अलावा प्राकृतिक स्त्रोतों को भी प्रचुर मात्रा में पानी मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि हमें जल के सदुपयोग को लेकर भी जागरूक होने की जरूरत है ताकिअपनी रोजमर्रा की जरूरतों में भी पानी का उतना ही उपयोग करें जितनी की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा सबकी सहभागिता से वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दुगना करना लक्ष्य है। जल संरक्षण के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एक जन आंदोलन का रूप लेगा तभी हम समग्र तौर पर जल शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जमीनी हकीकत पर ला सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता ना केवल मानव जीवन बल्कि कृषि के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं। आज हम जल के महत्व को समझेंगे तभी हमारा वर्तमान और भविष्य भी सुरक्षित और खुशहाल बन पाएगा।
    इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने किसान मेले के दौरान लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ वाईपी ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जल शक्ति अभियान को कामयाब बनाने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस मौके पर गृहिणी सुविधा योजना के तहत गृहिणियों को रसोई गैस के कनेक्शन भी वितरित किए। कार्यक्रम में जल शक्ति अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक भारत भूषण, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ आनंद सिंह के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.