Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजगढ़ में दो करोड़ से निर्मित होगा विकास खण्ड कार्यालय का नया भवन- वीरेन्द्र कंवर
    हिमाचल प्रदेश

    राजगढ़ में दो करोड़ से निर्मित होगा विकास खण्ड कार्यालय का नया भवन- वीरेन्द्र कंवर

    By Himachal VartaSeptember 3, 2019
    Facebook WhatsApp


    पंचायत चैकीदारों के लिए शीघ्र तैयार की जाएगी स्थाई नीति
    राजगढ़।
    राजगढ़ में शीघ्र ही विकास खण्ड कार्यालय का नया भवन निर्मित किया जाएगा जिसके लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गई है ।
    इस आश्य की घोषणा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर ने मंगलवार को राजगढ़ के नेहरू ग्राऊंड में आयोजित जिला स्तरीय पंचायत सम्मलेन के उपलक्ष्य पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए की । उन्होने कहा कि पंचायते प्रशासन की मूल इकाई मानी जाती है जिसके माध्यम से ग्रासरूट स्तर पर विकास सुनिश्चित किया जाता है । उन्होने कहा कि पंचायतों के माध्यम से दो हजार करोड़ की राशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर व्यय की जा रही है ।
    उन्होने कहा कि पंचायतीराज में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए स्थाई नीति तैयार की गई है ताकि पंचायतीराज संस्था में कार्य करने वाले कर्मचारी को लाभ मिल सके । उन्होने कहा कि प्रदेश में कार्यरत पंचायत चैकीदारों के लिए स्थाई नीति शीघ्र ही तैयार की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही तीन सौ पंचायत सचिव के पदों को शीघ्र भरा जाएगा । उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में तकनीकी अनुभाग खोलने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई जिसके खुलने से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो में और तेजी आएगी ।
    मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को अपना मकान उपलब्ध करवाया जाएगा । उन्होने कहा कि प्रदेश में कुल 2 लाख 82 हजार बीपीएल परिवार है जिनके समाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार प्रथम चरण में एक लाख बीपीएल परिवारों की घर घर जाकर काऊंसलिग की जाएगी और उनकी आवश्यकतानुसार बीपीएल परिवार के उत्थान के लिए योजनाऐं स्वीकृत की जाएगी । इसके अतिरिक्त जो परिवार गरीब है और बीपीएल में नहीं है ऐसे पांच प्रतिशत परिवारो को भी इस कार्य योजना के तहत लाया जाएगा । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी बीपीएल परिवार को हटाने के लिए कोई आदेश नहीं किए गए है जिस बारे विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है जोकि उचित नहीं है।
    उन्होने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में शीघ्र ही मुख्यमंत्री आदर्श कौशल योजना कार्यान्वित की जा रही है ताकि ग्रामीण दस्तकारों को
    घर द्वार पर रोजगार उपलब्ध हो सकेे । उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वाबलबी बनाने के लिए उनकी रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने की इस योजना के तहत प्रावधान किया गया है । उन्होने कहा कि बीपीएल परिवारों के लिए आयुष्मान योजना तथा अन्य सभी लोगों के लिए हिमकेयर योजना कार्यान्वित की जा रही है । उन्होने कहा कि मनरेगा के तहत प्रदेश में गत वर्ष के दौरान 960 करोड़ की राशि व्यय की गई । जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नईं इबारत लिखी गई है जबकि केंद्र सरकार द्वारा इस राशि को बढ़ाकर एक हजार करोड़ कर दिया गया है। उन्होने कहा मनरेगा के तहत अब गांव के रास्तों का निर्माण भी किया जाएगा ।
    इस मौके पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि गत वर्ष के दौरान राजगढ के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष 19 मांगे रखी गई थी जोकि सभी पूर्ण कर ली गई है। जिसमें चदोल के लिएं आईपीएच का उप मण्डल कार्यालय, राजगढ़ में मिनी सचिवालय, एचआरटीसी का सब डिपो सहित सभी मांगे पूरी हुई है । इसके अतिरिक्त गत दिनों सरांह के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कोटी पधोग के लिए आईटीआई, राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय स्वीकृत किया गया है । उन्होने बताया कि सरकार द्वारा बसाली -लानाचेता मार्ग के लिए 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिससे निर्मित होने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी ।
    हिप्र कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, पच्छाद भाजपा मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भी अपने विचार रखे ।
    अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज केवल शर्मा ने पंचायतीराज प्रणाली के बारे विस्तार से जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रिंयका वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । जबकि खण्ड विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने धन्यवाद किया ।
    इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेन्द्र कश्यप ने नेहरू ग्राऊड में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया ।
    इस मौके पर तहसीलदार राजगढ़ विवेक शर्मा, पच्छाद भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, पंचायत समिति की उपाध्यक्षा तारा ठाकुर, पार्षद मीरा कश्यप, महिला मोर्चा महामंत्री सरोज ठाकुर, रीता ठाकुर, राधिका शर्मा, विनय शर्मा, मनीष ठाकुर, मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।



    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.