Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बीड-बिलिंग और पौंग डैम में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं : जय राम ठाकुर
    हिमाचल प्रदेश

    बीड-बिलिंग और पौंग डैम में मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं : जय राम ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 3, 2019
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारम्भ
    शिमला।
    राज्य सरकार बीड बिलिंग को साहसिक खेलों तथा पौंग डैम को जलक्रीड़ाओं के लिए विकसित करने के प्रति कृतसंकल्प है ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सके। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन तथा ‘द कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (केसीसीबी) के शताब्दी समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
    जय राम ठाकुर ने प्रदेश की जनता तथा विशेषकर कांगड़ा जिला की जनता का लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों उम्मीदवरों ने रिकॉड मतों से जीत हासिल की है, जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार ने 72 प्रतिशत वोट हासिल कर एक नया रिकॉड बनाया है। उन्होंने कहा कि शिमला लोकसभा क्षेत्र से भी भाजपा प्रत्याशी ने 3.70 लाख से अधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सत्ता हासिल करने के तुरन्त बाद ही, वर्तमान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया है क्योंकि प्रदेश की 90 आबादी गांवों में रहती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केरल के बाद बाह्य शौचमुक्त राज्य बनाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के भरपूर सहयोग से प्रदेश में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 तथा 35ए समाप्त कर एक इतिहास बनाया है और अब भारत ‘एक संविधान एक निशान’ वाला राष्ट्र बन गया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना जैसी केन्द्रीय योजनाएं चलाई गई हैं, जो नया भारत बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से वंचित लोगों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना चलाई गई जिसके तहत 22 लाख लोगों को लाया गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना से वंचित परिवारों के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि गम्भीर रोगों से ग्रस्त मरीजों की सहायता के लिए सहारा योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत रोगी की बेहतर देखभाल के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 7 तथा 8 नवम्बर को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के आयोजन का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनना है। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट धर्मशाला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में भी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कुछ ही माह में रोप-वे का कार्य पूरा हो जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नए उत्पादों व योजनाओं का शुभारम्भ किया, जिसमें कर्मचारियों, कृषकों, महिलाओं और डेयरी विकास से संबंधित व्यक्तियों के लिए ‘स्वाधन-एक शताब्दी उपहार’ जैसी शताब्दी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर फोटो गैलरी बैंक के 100वें एटीएम का शुभारम्भ और कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के ‘लोगो’ को भी जारी किया।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 अभियान का शुभारम्भ किया और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ‘बधाई पत्र’ प्रदान किए और जल शक्ति अभियान का शुभारम्भ किया।
    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 4.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली काहलियां से त्यारा ढुगियारी सड़क का भूमि पूजन, 66.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गाबली थेर से बैदी सड़क का लोकार्पण तथा 2.16 करोड़ रुपये की लागत से तरखानकड़ से सनौर लाहड़ सम्पर्क सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कांगड़ा पुलिस स्टेशन की आधारशिला रखी। उन्होंने इस अवसर पर 2.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केन्द्र व कार्यालय भवन कांगड़ा और 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामान्य पुलिस आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इस अवसर पर 111.19 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले मस्तपुर, कालंधेर पटोला, गांग, भारून सड़क और इच्छी सड़क के शेष कार्य का भूमि पूजन किया और मस्तपुर में एक पौधा रोपित किया।
    मुख्यमंत्री ने कोतवाली बाजार में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आर्ट गैलरी का लोकार्पण और 3.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशुपालन विभाग के कार्यालय भवन की आधारशिला भी रखी।
    इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने भागन खड्ड-प्प् पर निर्मित होने वाले लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से स्पेन आरसीसी टी-बीम ब्रिज की आधारशिला रखी और 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कनेड से थाम्बा सम्पर्क सड़क जिसमें घियारी खड्ड पर बना पुल भी शामिल है का लोकार्पण किया।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि बाह्य शौच मुक्त का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उपरांत अब राज्य सरकार प्रभावी कूड़ा प्रबंधन से राज्य की सभी 3226 पंचायतों को कूड़ारहित बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2019 अभियान का शुभारम्भ करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए कृषकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए प्रयासरत है।
    सांसद किश्न कपूर ने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल को देश का सबसे विकासशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को हाल ही में हुए एक राष्ट्र स्तरीय सर्वेक्षण में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में शालिम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 तथा 35ए समाप्त कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे अखण्ड भारत को बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
    कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैंक ने प्रदेश की जनता की सेवा करते हुए शताब्दी वर्ष में प्रवेश किया है। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व विधायक राकेश पठानिया, विधायक रीता धीमान, अर्जुन सिंह, मुल्क राज प्रेमी और राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक संजय चौधरी, परवीन शर्मा, और सुरेन्द्र काकू, निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के नगरकोट धाम विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य और औद्योगिक हब बनाने के लिए प्रयासरत है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि राज्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए करोड़ों रुपये की अनेक विकासात्मक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिससे प्रदेश में विकास की गति को बल मिलेगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लोगों ने किशन कपूर को 4.72 लाख के रिकॉड मार्जन से विजयी बना कर अपना सांसद चुना है और अब धर्मशाला के लोगों को अपना विधायक चुनने के लिए इसे दोहराना होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.