चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के अधीन आती नगर कौंसिल राहो के अम्बेदकर नगर के निवासियों को गंदगी से निजात मिल गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक अख़बार में इस सम्बन्धी प्रकाशित ख़बर का सू मोटू नोटिस लिया था। ख़बर के अनुसार नगर कौंसिल राहो के अम्बेदकर नगर, जिसकी बहुत सारी आबादी अनुसूचित जाति से सम्बन्धित है, के निवासियों को गलियों के नालों में रूके हुए गंदे पानी और शहर की बाकी आबादी द्वारा इस क्षेत्र में फेंकी जा रही गंदगी के कारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था और स्थानीय प्रशासन द्वारा इस सम्बन्धी कोई हल नहीं निकाला जा रहा था।
श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया आयोग द्वारा डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर से इस सम्बन्धी रिपोर्ट तलब की गई थी। जिसके जवाब में आयोग को बताया गया कि इस सम्बन्धी कार्यवाही करते हुए टैंडर जारी करके कार्य आरंभ कर दिया गया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19