Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को हार्दिक बधाई
    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को हार्दिक बधाई

    By Himachal VartaSeptember 4, 2019
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों के व्यक्तित्व को आकार देने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देश का एक आदर्श नागरिक बनाते हैं।
    आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया।
    श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा और आपाधापी के युग में माता-पिता के बाद गुरु या शिक्षक ही ऐसा व्यक्ति है जो अपने शिष्य को हमेशा विकास के पथ पर अग्रसर ही देखना चाहता हैं ।
    उन्होंने कहा कि यह दिवस शिक्षक समुदाय को अपने दायित्वों का आत्मविश्लेषण करने का भी अवसर प्रदान करता है क्योंकि उन पर विद्यार्थियों को इस ढंग से तैयार करने की जिम्मेदारी है कि वे अपने जीवन की भावी चुनौतियों का निर्भीकता से सामना कर सकें और राष्टï्र निर्माण के कार्य में अपनी महत्वपूर्ण निभा सकें। मुख्यमंत्री ने उनसे समाज सुधारक के रूप में कार्य करने और विद्यार्थियों को जीवन के नैतिक मूल्यों से अवगत कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज का भी यह दायित्व है कि वह शिक्षकों को उचित सम्मान दे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.