नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 07 सितम्बर, 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतरता हुआ देखने के लिए इसरो के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जाएंगे।
इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर वे कक्षा-8 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए आयोजित अंतरिक्ष पहेली के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।
एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विज्ञान और इसकी उपलब्धियों की गहरी सराहना की है। श्री मोदी की इसरो यात्रा से भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को नवाचारी मस्तिष्क और जिज्ञासी की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी।
चंद्रयान-2 मिशन में अपनी व्यक्तिगत रूचि दिखलाते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अभियान को भारतीय हृदय में भारतीय आत्मा की संज्ञा दी है। इससे प्रत्येक भारतीय को खुशी मिलेगी। यह पूरी तरह स्वदेशी मिशन है।
इसरो ने एक वक्तव्य में कहा है कि 07 सितम्बर 2019 को एक से दो बजे आईएसटी के बीच लैंडर विक्रम के उतरने की प्रक्रिया शुरू होगी और यह डेढ़ से ढ़ाई बजे के बीचटच डाउन होगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17