Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    • मुख्यमंत्री की मर्यादाहीन टिप्पणियाँ कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम – निजी पारिवारिक आयोजन को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कुल्लू दशहरा की बैठक आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कुल्लू दशहरा की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देश
    नई पहल के अन्तर्गत मेले के दौरान स्थानीय वाद्ययंत्रों से आरती का आयोजन
    कुल्लू।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां 8 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2019 तक सप्ताहभर चलने वाले अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की तैयारी सम्बन्धी राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा देश के लोगों के लिए एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हिमाचली कलाकारों को इस आयोजन में भाग लेने के पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और इसे निखारने का उपयुक्त अवसर प्राप्त हो सके।
    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण खेल गतिविधियों को आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कबड्डी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान निरतंर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24 घण्टे जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
    उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय दलों व बाहरी राज्यों से आने वाले कलाकारों की उचित देखरेख होनी चाहिए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस वर्ष नई पहल करते हुए मेले के दौरान स्थानीय वाद्ययंत्रों से आरती का आयोजन किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने प्रशासन को वर्तमान सरकार द्वारा शहर के सौन्दर्यकरण के लिए आरम्भ किए गए कार्यो की देखरेख करने व लोगों के आवागमन, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरवरी-सुल्तानपुर-ढालपुर के बीच बने ऊपरी पुल जैसे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
    निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति कुमुद सिंह ने बैठक का संचालन किया।
    वन एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक आनी किशोरी लाल, विधायक कुल्लू सुन्दर सिंह, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद एवं मुख्य कारदार रघुनाथ मंदिर कुल्लू महेश्वर सिंह, ज़िला कारदार संघ के अध्यक्ष जय चन्द ठाकुर, नगर परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, पुलिस महा-निदेशक एस.आर. मरड़ी, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, निदेशक पर्यटन युनूस, उपायुक्त कुल्लू रिचा वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.