Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह बोले राज्य में कई भवनों को नया लुक देने का चलाया विशेष अभियान
    हरियाणा

    हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह बोले राज्य में कई भवनों को नया लुक देने का चलाया विशेष अभियान

    By Himachal VartaSeptember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य में विभाग के भवनों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों तथा विद्यालयों के भवनों को नया लुक देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि भवनों का रंग-रोगन अलग-अलग हो ताकि आम जन को पता लग सके की स्वास्थ्य केन्द्र किस स्तर का है।
    आज यहां जारी एक वक्तव्य में राव नरबीर ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले चार वर्षों के दौरान वित्त वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों का अग्रिम लक्ष्य निर्धारित कर सडक़ों का सुधार कर हरियाणा में सडक़ तंत्र को सुदृढ़ किया गया है तथा पूरे प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया गया है। अब ठीक उसी प्रकार, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों तथा विद्यालयों के भवनों को नया लुक देने के लिए अभियान चलाया जाए इसके अलावा, विभाग के सभी 11 सर्कलों में निर्माण सदनों का निर्माण करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 11 सर्कलों में से 3 सर्कलों में अत्याधुनिक निर्माण सदनों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
    राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा के अन्य मुख्य सडक़ मार्गों पर जहां-जहां पर आवश्यकता है वहां पर आरओबी/आरयूबी पुलों का निर्माण प्राथमिकता आधार पर करवाया गया है और पूरे प्रदेश में कही भी इस कार्य को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा छ करम अर्थात 33 फुट चौड़ी सडक़ों का निर्माण करवाया जाता है। भविष्य में छ: करम से कम चौड़ी सडक़ों का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाने के प्रस्ताव पर विचारा किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि 305 किलोमीटर लम्बी सडक़ों को भी चिन्हित किया गया है जिनकी लम्बाई छ: करम से कम है, उनका भी कार्य करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोक निर्माण मंत्री की मर्जी से सडक़ों का कार्य विधायकों के बार-बार अनुरोध पर करवाया जाता रहा है, परन्तु जब से हमारी सरकार आई है हमने इस भेद-भाव को दूर किया है और हर विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के लिए अग्रिम कार्य योजना तैयार की है चाहे विधायक किसी भी पार्टी का हो।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.