Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    • मुख्यमंत्री की मर्यादाहीन टिप्पणियाँ कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम – निजी पारिवारिक आयोजन को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, May 5
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज बोले प्रदेश में 19 अक्तूबर तक सघन ओरल हेल्थ जागरूकता का चलायेंगे अभियान
    हरियाणा

    हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज बोले प्रदेश में 19 अक्तूबर तक सघन ओरल हेल्थ जागरूकता का चलायेंगे अभियान

    By Himachal VartaSeptember 10, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में 19 अक्तूबर तक सघन ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें ओरल हेल्थ का शरीर पर पडऩे वाले प्रभावों के विषय में जागरूक किया जाएगा।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत मुंह से संबंधित सभी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए सभी सिविल सर्जनस, वरिष्ठï दंत चिकित्सकों तथा दंत चिकित्सों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके तहत मुंह से बदबू आना, मिर्ची लगना, मुंह में छाले होना, मुंह में कैंसर, दांतों में ठंडा गर्म लगना तथा मुंह से खून आने सहित अन्य मुहं संबंधित सभी बीमारियों के विषय में जानकारी देना तथा उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान खाने की आदतों, ओरल हेल्थ का शरीर पर पडऩे वाले प्रभाव तथा दांतो को साफ एवं सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
    श्री विज ने बताया कि इसके लिए 9 से 14 सितम्बर तक सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के दंत चिकित्सक अपने क्षेत्र के पंच, सरपंचों, पार्षदों तथा स्थानीय नेताओं की बैठक लेंगे तथा उन्हें दांतों के रोगों तथा सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में उनके पूर्ण उपचार की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 16 से 21 सितम्बर तक सभी दंत चिकित्सक अपने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा करेंगे और वहां उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा अन्य स्टॉफ को दांतों को सुरक्षित रखने के विषय में जागरूक करेंगे।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 24 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक राज्य के सभी प्रमुख स्थानों जैसे बस अडडों, रेलवे स्टेशनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ओरल हेल्थ जांच के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 7 से 12 अक्तूबर तक दंत चिकित्सक अपने क्षेत्र के सभी हेल्थ वेलनेस सैंटर में मरीजों को दांतों की देखरेख के विषय में जानकारी देंगे। इसके साथ ही जिन केन्द्रों में ओपीडी कम है वहां दंत चिकित्सक जनरल ओपीडी में भी मरीजों को इससे जागरूक करेंगे।
    श्री विज ने बताया कि 14 से 19 अक्तूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को ओरल हेल्थ के बारे जागरूक करेंगे। इसके अलावा महिलाओं को एएनसी पीरिड के दौरान वर्षभर दांतों के सुरक्षित रखने बारे में जागरूक किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.