चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सेक्टर 17 प्लाजा में प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दैनिक जीवन से प्लास्टिक को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं एक प्रतियोगिता भी शुरु की गई, प्रतियोगिता के अनुसार आम जनता अपनी सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हुए नगर निगम को 30 सिंतबर तक भेज सकती है। जिसमें वे अपने नियमित उपयोग के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग करते हुए दिखाई दें। आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले निगम के मेगा इवेंट में प्रत्येक श्रेणी से 10 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएगें। महापौर राजेश कालिया ने कहा कि निगम शहर से प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के उपाय करने के अलावा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। निगमायुक्त केके यादव ने कहा कि निगम के जागरूकता अभियानों को यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्रित किया जाएगा कि आने वाले सभी त्यौहार प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए जीरोवेस्ट और प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम हों। अभियान में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सलाहकार ने एक डिस्पले वैन को भी रवाना किया जो शहर भर में घूमकर नागरिकों को प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18