नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक के दौरान ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देते हुए सेना के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी गई।
‘मेक इन इंडिया’ पहले के मद्देनजर टी-72/टी-90 टैंकों के लिए डीएसी ने 125 एमएम आर्मर पियरसिंग फिन स्टेबेलाइज्ड डिस्कार्डिंग-सैबट (एपीएफएसडीएस) को भारतीय उद्योग द्वारा उत्पादित करने और उसके विकास को मंजूरी दी है। इससे दुश्मन की हमलावर क्षमता को भेदने में बहुत सहायता होगी।
डीएसी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित और उद्योग द्वारा निर्मित मैकेनिकल माइन लेयर (सेल्फ प्रोपेल्ड) की खरीद को भी मंजूरी दी, ताकि भारतीय सेना की बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमता में सुधार हो सके।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4