पंचकूला। वन विभाग, हरियाणा शिवालिक क्षेत्र की पहाड़ियों में हरियाली बढ़ाने के लिये ड्रोन के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के बीज डालने की शुरुआत मोरनी क्षेत्र के मांधना गांव से की है। यह ड्रोन एक समय में 2 किलो बीज लेकर उड़ान भर सकता है और पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रों में जहां पौधरोपण आसान नहीं है वहां पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के बीज डालेगा। नये प्रयोग के माध्यम से 18 सितंबर तक पूरे शिवालिक क्षेत्र में यह कार्य किया जायेगा।
नीम, जामुन, आंवला, बरगद के गिराये जा रहे बीज
हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल हुड्डा और अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यह नया प्रयोग प्रदेश की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा के मार्गदर्शन से किया गया है। पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों के बीज डालने के लिये इस ड्रोन को आईआईटी कानपुर ने तैयार किया है। विनोद कुमार ने बताया कि इस ड्रोन के माध्यम से नीम, जामुन, आंवला, बरगद, पिलखण और खैर इत्यादी प्रजातियों के वृक्षों के बीज ड्रोन से गिराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग हरियाणा द्वारा वन सीमा, वन क्षेत्र और वानिकी संसाधनों की जानकारी व मूल्यांकन के लिये भी ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक विनोद कुमार, मुख्य वन संरक्षक अतुल सिरसकर, वन मंडल अधिकारी पवन शर्मा, विशाल कौशिक, मुख्य प्रचार अधिकारी धर्मवीर, वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडू व श्ामशेर सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Breakng
- सोलन में पिता की विरासत, सिरमौर में ससुराल तो डरने की क्या बात
- कोलंबिया के नशा तस्कर को आइकन मानने वाला नशे का सौदागर पुलिस ने पकड़ा
- मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य : डा बिंदल
- 30 अप्रैल को किंकरी देवी पार्क में पन्ना प्रमुख सम्मेलन : प्रताप रावत
- पच्छाद में सड़कों की खस्ता हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार- विनोद सुल्तानपुरी
- प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख , कांग्रेस ने लगा दिया विराम : कश्यप
Wednesday, April 24