चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने राज्य पुलिस बल के जीआरपी और कमांडो विंग में तैनात 49 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से पदोन्नति प्रदान की है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दते हुए बताया कि पदोन्नति पाने वालों में जीआरपी हरियाणा में कुल 31 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जबकि कमांडो विंग के 18 जवानों को पदोन्नत किया गया है।
जीआरपी में पदोन्नति बारे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सात हेड कांस्टेबलों को सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है और तीन एएसआई को उप-निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी प्रकार, 30 वर्ष की सेवा पूरी करने उपरांत २१ ईएएसआई को ईएसआई के रैंक पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि कमांडो विंग में एक कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल, 14 हेड कांस्टेबल को एएसआई तथा तीन एएसआई को उप-निरीक्षक बनाया गया है।
इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेलवे व कमांडो, श्री अजय सिंघल ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को पदोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन से जनता की सेवा करेगें।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18