Himachal Varta

Main Menu

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन

logo

Himachal Varta

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • 12वीं कक्षा के छात्र ने पशुशाला में फंदा लगाकर की आत्महत्या

  • ज़ीनत खान लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर की जिला अध्यक्ष नियुक्त

  • सभी जिला मुख्यालयों पर जन संवाद सदन स्थापित करने के प्रयास हाेंगेः मुख्यमंत्री

  • मनोहर लाल ने कल दिल्ली, विशेषकर लालकिले पर हुई घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन अब इसके नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है और अपनी दिशा से भटका

  • मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के विजऩ को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

ताजा समाचार
Home›ताजा समाचार›नाहन फाउंडरी, शिल्पग्राम बन रोजगार एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरेगा

नाहन फाउंडरी, शिल्पग्राम बन रोजगार एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरेगा

By Rajesh Rahi
September 15, 2019
0
0

डा. बिंदल के प्रयासों से नाहन क्षेेत्र बनेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
नाहन।
ऐतिहासिक नाहन शहर के धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के दृष्टिगत, एशियन डवलपमेंट बैंक टीम के शनिवार के नाहन प्रवास पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि नाहन क्षेत्र को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का सपना शीघ्र ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि शहर के धरोहर स्थलों का संरक्षण, विकास तथा ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी को जन अपेक्षाओं के अनुरूप रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद शहर जन लंबे समय लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन और विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भागीरथी प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, देवेन्द्र अग्रवाल और कुलदीप ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही नाहन क्षेत्र विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर की गरिमा बरकरार रखने के लिए डा. बिंदल द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सरानीय हैं।
भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन क्षेत्र में कई ऐतिहासिक धरोहर स्थल हैं जिनका विकास और संरक्षण किया जाना जरूरी है। डा. राजीव बिंदल ने इन धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए जो ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया है वह अत्यंत सरानीय है। उन्होंने कहा कि धरोहर शहर नाहन के गौरव को बनाए रखना हम सबकी सामुहिक जिम्मेवारी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि नाहन फाउंडरी, नाहन क्षेत्र के लोगों की भावना और संवेदनाओं से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। फांउडरी स्थल को शिल्पग्राम बनाकर कर रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की डा. बिंदल की सोच अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शिल्प ग्राम बनने से जहां नाहन क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों भी बढ़ेंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि डा. राजीव बिंदल ने नाहन शहर की पेयजल जैसी विभिन्न ज्वलंत जन समस्याओं के समाधान के उपरांत नाहन क्षेत्र को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जो संकल्प लिया है उसमें हम नगरजन उनके साथ हैं।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में नाहन क्षेत्र पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरेगा जिसके लिए एशियन डवलपमेंट बैंक की टीम का नाहन प्रवास अत्यंत उत्साहवर्धक और सुकून देने वाला है।

Previous Article

आर्य समाज ने हैदराबाद को निज़ाम से ...

Next Article

शिवालिक फॉसिल पार्क को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Related articles More from author

  • himachal varta
    ताजा समाचारपंजाब

    लॉकडाउन के दौरान बेहतरीन पहल: जिला प्रशासन ने थामा श्रमिकों का हाथ

    May 21, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचारताज़ातरीनहिमाचल

    कालाआम्ब में रविवार के दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 4, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचारहिमाचल

    हिमकोस्ट ने सूर्यग्रहण पर विद्यार्थियों से राइट-अप और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन मांगे

    June 18, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचार

    मुख्यमंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 120.66 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी व शिलान्यास किए

    July 19, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचार

    मैन काईन्ड फार्मा कम्पनी पांवटा सहिब में 9 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

    November 10, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचारताज़ातरीन

    प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी से संबंधित तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    July 11, 2020
    By Rajesh Rahi

Leave a reply Cancel reply

  • स्वास्थ्यहिमाचल

    पांवटा डीएसपी आफिस सैनिटाइज किया गया!

  • हिमाचल

    वन मंत्री ने वन आधारित उद्योगों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए

  • खेलहिमाचल

    नाहन में दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR