डा. बिंदल के प्रयासों से नाहन क्षेेत्र बनेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
नाहन। ऐतिहासिक नाहन शहर के धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के दृष्टिगत, एशियन डवलपमेंट बैंक टीम के शनिवार के नाहन प्रवास पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि नाहन क्षेत्र को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का सपना शीघ्र ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि शहर के धरोहर स्थलों का संरक्षण, विकास तथा ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी को जन अपेक्षाओं के अनुरूप रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद शहर जन लंबे समय लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन और विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भागीरथी प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, देवेन्द्र अग्रवाल और कुलदीप ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही नाहन क्षेत्र विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर की गरिमा बरकरार रखने के लिए डा. बिंदल द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सरानीय हैं।
भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन क्षेत्र में कई ऐतिहासिक धरोहर स्थल हैं जिनका विकास और संरक्षण किया जाना जरूरी है। डा. राजीव बिंदल ने इन धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए जो ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया है वह अत्यंत सरानीय है। उन्होंने कहा कि धरोहर शहर नाहन के गौरव को बनाए रखना हम सबकी सामुहिक जिम्मेवारी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि नाहन फाउंडरी, नाहन क्षेत्र के लोगों की भावना और संवेदनाओं से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। फांउडरी स्थल को शिल्पग्राम बनाकर कर रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की डा. बिंदल की सोच अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शिल्प ग्राम बनने से जहां नाहन क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों भी बढ़ेंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि डा. राजीव बिंदल ने नाहन शहर की पेयजल जैसी विभिन्न ज्वलंत जन समस्याओं के समाधान के उपरांत नाहन क्षेत्र को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जो संकल्प लिया है उसमें हम नगरजन उनके साथ हैं।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में नाहन क्षेत्र पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरेगा जिसके लिए एशियन डवलपमेंट बैंक की टीम का नाहन प्रवास अत्यंत उत्साहवर्धक और सुकून देने वाला है।
Breakng
- 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग वोटरों को घर से वोट करने की सुविधा : सुमित खिमटा
- सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा
- सिरमौर पुलिस ने पंजाब से नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
- जमा दों में दुग्गल कैरियर स्कूल पांवटा के ध्रुव ने टॉप टेन में पाया स्थान
- कृषि वेस्ट से बेरोजगारों को मिल सकेगा रोजगार
- ईओ मस्त , विकास कार्य त्रस्त, भाजपा समर्थित पार्षदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्च
Wednesday, May 1