Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»देश»न्यू जर्सी के गवर्नर श्री फिलिप डी. मर्फी ने प्रधानमंत्री से भेंट की
    देश

    न्यू जर्सी के गवर्नर श्री फिलिप डी. मर्फी ने प्रधानमंत्री से भेंट की

    By Himachal VartaSeptember 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अमेरीका के न्यू जर्सी राज्य के गवर्नर श्री फिलिप डी. मर्फी की अगवानी की। गवर्नर के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। गवर्नर मर्फी आगरा, मुम्बई, हैदराबाद और अहमदाबाद भी जायेंगे।
    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने न्यू जर्सी और भारत के बीच नजदीकी व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान को प्रोत्साहन देने के संबंध में गवर्नर मर्फी की इच्छा का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत, न्यू जर्सी के भारतीय राज्यों के साथ रचनात्मक सहयोग को समर्थन देगा।
    गवर्नर मर्फी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराया कि न्यू जर्सी भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है और भारत तथा अमेरीका के बीच मजबूत साझेदारी के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है। भारत और न्यू जर्सी के बीच समानताओं का उल्लेख करते हुए गवर्नर मर्फी ने कहा कि भारत में मौजूद विविधता तथा अनेकता में एकता का न्यू जर्सी सम्मान करता है।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि न्यू जर्सी राज्य में भारतीय मूल के अमेरीकियों की आबादी सबसे अधिक है और वह भारत के कारोबार और निवेश का सर्वोच्च गंतव्य है। दोनों गणमान्यों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) तथा उच्च शिक्षा में सहयोग के महत्व पर सहमति व्यक्त की।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू जर्सी में भारतीय मूल के अमेरीकी समुदाय के कल्याण के लिए गवर्नर द्वारा दिखाई जाने वाली निजी रुचि की सराहना की और कहा कि यह भारत तथा अमेरीका के बीच सेतु के रूप में बहुत महत्वपूर्ण है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.