चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर अपनी व प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहें।
राज्यपाल श्री आर्य ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सामाजिक समानता व समग्र विकास के महान उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम होगा। श्री मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने पहले स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम चलाकर देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अब देश में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की गई। यह मूवमेंट देश में जन-जन तक पहुंचा है। देश में शीघ्र ही फिट इंडिया मूवमेंट के सार्थक परिणाम देखने को मिलेेंगे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19