नाहन। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इनकी सीटों पर 21 अक्तूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी दिन हरियाणा विधानसभा की 90 व महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर भी मतदान होगा।
सभी क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को मतगणना होगा, चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ ही इन सभी क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर है, 6 अक्तूबर को मतपत्रों की जांच के पश्चात सही पाये गये उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन पत्र में एक भी कॉलम खाली रहने पर नामांकन पत्र रद्द कर दिया जायेगा, यानी सभी कॉलम भरने जरूरी हैं।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18