चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-28 सी में शनिवार शाम करीब 7.30 बजे एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। वारदात इस सेक्टर में एचपी एलॉय नामक दुकान के बाहर हुई। पीड़ित युवक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। वह इस दुकान में बतौर ड्राइवर काम करता था। मूल रूप से वह यूपी का रहने वाला है। इस समय परिवार के साथ दड़ुआ में रह रहा था। बताया जाता है कि शाम के समय पप्पू दुकान के बाहर घूम रहा था कि आरोपी पीछे से आये और उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। दुकानदार गुरप्रीत ने कहा कि जब यह घटना हुई तो उस समय उसने ‘पटाखा’ चलने जैसी आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे सभी अपनी-अपनी दुकानों के अंदर थे। उन्होंने बताया कि लोगों ने घटना के बाद एक युवक को घटनास्थल से पैदल ही भागते देखा। घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और घायल हो पीजीआई ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के साथ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। बताया जाता है कि गोली चलाने से पहले ही आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। आरोपी दुकान के पीछे से आया था और उसने हाथ में हथियार ले रखा था। बताया जाता है कि जिस दुकान में पीड़ित काम करता था, उसके सीसीटीवी कैमरे ठीक काम नहीं कर रहे थे जिस कारण कैमरों में रिकार्डिंग नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18