Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने की मण्डी में अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने की मण्डी में अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता

    By Himachal VartaSeptember 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    सराज के बगस्याड़ में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
    मण्डी शहर के कांगनीधार में विकसित होगा शिव धाम
    ग्राम पंचायत कांड़ा बगस्याड़ में 1.07 करोड़ रुपये से बनने वाली जलापूर्ति योजना की रखी आधारशिला
    शिमला।
    व्यापार मण्डल मण्डी की ओर से विपाशा सदन मण्डी में आयोजित अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मण्डी शहर को एडीबी परियोजना के अन्तर्गत पर्यटकों के लिए मण्डी को शिव धाम पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव धाम मण्डी के नजदीक कांगनीधार के पास विकसित किया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज में न केवल आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र हैं, बल्कि समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर टैक्स व्यापारियों से लिया जाता है, जिसे राष्ट्र के निर्माण व विकास में लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कॉरपोरेट टैक्स को कम करने की ऐतिहासिक घोषणा की है, जिससे देश की शेयर मार्किट में भारी उछाल आया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की पहल से राज्य में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक दूरदर्शिता, सशक्त और योग्य नेतृत्व के कारण संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश की अर्थ-व्यवस्था के उत्थान में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में भी मददगार होगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के विकास की अत्याधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश के मौजूदा पर्यटक स्थलों से पर्यटकों के दबाव को कम करने के लिए अब राज्य सरकार ने अन्छुए पर्यटक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांगनीधार में आने वाले समय में एक विश्व स्तरीय हैलीपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से विचार-विमर्श के बाद मण्डी शहर में ब्यास नदी के साथ एक कृत्रिम झील का निर्माण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहर में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ी बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर की भीड़ को कम करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर के लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
    इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मण्डी जिला के सराज क्षेत्र के बगस्याड़ में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में स्वीकृत 60 बी फार्मा सीटों में से 56 को भर दिया गया हैं उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 35 पदों को सृजित किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने बगस्याड़ के निर्माणाधीन राजकीय नागरिक अस्पताल के भवन का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयवधि में निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने 1.07 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कांड़ा बगस्याड़ में बनने वाली धनसल नाला से गांव कांड़ा, सुराहड़ और अप्पर संगरार के लिए जलापूर्ति योजना का भी शिलान्यास किया।
    व्यापार मण्डल मण्डी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 1,11,111 रुपये का चैक भेंट किया। व्यापार मण्डल मण्डी द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न संस्थानों ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
    सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि जय राम ठाकुर के सत्ता में आते ही ज़िले में प्रगति का नया युग देखने को मिला है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ज़िले में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि समस्त राष्ट्र अनुच्छेद 370 के खत्म हो जाने से अत्यन्त प्रसन्न है, इससे एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक संविधान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पर्यटकों के लिए प्रदेश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनने के पथ पर अग्रसर है।
    व्यापार मण्डल मण्डी के अध्यक्ष राजेश महेन्द्रू ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गण्मान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने अपने अस्तित्व के 50 वर्ष पूरे कर लिए है और तब से व्यापार मण्डल व्यापारी समुदाय के हित के लिए प्रतिबद्ध है।
    विधायक अनिल शर्मा, कर्नल इन्द्र सिंह, इन्द्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, प्रकाश राणा, मिल्क फैड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बाल विकास परिषद की महासचिव पायल वैद्य, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, व्यापार मण्डल मण्डी के महासचिव प्रशांत बैहल, मण्डी नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, उपायुक्त मण्डी ऋग्वेद ठाकुर भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.