पंचकूला। पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक ने सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक के खिलाफ अभियान चलाने, ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और मतदाता जागरूकता अभियान के प्रति लोगों को उत्साहित करने के लिये आज संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 2 अक्तूबर को गांधी की जयंती पर सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक का प्रयोग बंद करने के प्रति एक नया संकल्प लेना है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ जिला प्रशासन को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सिंगल यूज्ड प्लाॅस्टिक के खिलाफ पंचायतों, नगर-निगम व नगरपालिका पार्षदों के साथ नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न केवल नदी-नालों, तालाबों के पानी को गंदा करता है बल्कि सीवरेज के बहाव को भी अवरुद्ध कर देता है। यह अघुलनशील है। न केवल इससे बीमारियां फैलती हैं बल्कि प्रकृति को भी कुरूप बनाता है। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये कि वे गांवों में ग्राम सचिवों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक बंद करने के प्रति जागरूक करें। जिला शिक्षा अधिकारी को जिला के स्कूलों को प्लाॅस्टिक मुक्त करने, प्लाॅस्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण करने के भी निर्देश दिये। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दुकानदारों को पाॅलिथिन के बैग पूर्णत: बंद करने के प्रति जागरूक करें।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19