Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»चंडीगढ़ और जीरकपुर नहीं झेल पाया एक घंटे की बारिश
    चण्डीगढ़

    चंडीगढ़ और जीरकपुर नहीं झेल पाया एक घंटे की बारिश

    By Himachal VartaSeptember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़/जीरकपुर। चंडीगढ़ नगर निगम के दावों के विपरीत आज पुनः कुछ समय की वर्षा ने सड़कों को जलथल कर दिया व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह हुई तेज़ बारिश से सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस भी तेज बरसात में कुछ नहीं कर पा रही थी। कुछ ही मिनटों में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। कई दो पहिया वाहन और साइकिल सवार मुश्किल में दिखे। सेक्टर-14 स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में भी पानी भर गया है। भीतर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन में भी मकानो में पानी भर गया। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटाें लग गये।
    उधर, आज उस समय नगर कौंसिल जीरकपुर व सरकार के विकास के दावों की हवा निकल गई जब महज 1 घंटे की बारिश ने जीरकपुर शहर को पानी पानी कर दिया। शिवालिक विहार, लोहगढ़, बलटाना, पभात रोड आदि क्षेत्र पानी से पूरी तरह भर गए और नदी का रूप धारण कर लिया। इसके अलावा नगर कौंसिल दफ्तर के बिल्कुल नजदीक गाजीपुर रोड पर स्थित पंचशील एनक्लेव में तो पानी इतना भर गया कि बारिश बंद होने के करीब 6 घंटे बाद भी वहां से गुजरने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अपने घरों की ओर चले गए। दूसरी ओर बारिश के कारण बिजली विभाग द्वारा बिजली सप्लाई भी ठप कर दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.