Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पीजीआई के डाक्टरों ने सेमीनार में बताया डायबिटीज सभी बीमारियों की मां
    चण्डीगढ़

    पीजीआई के डाक्टरों ने सेमीनार में बताया डायबिटीज सभी बीमारियों की मां

    By Himachal VartaSeptember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। डायबिटीज सभी बीमारियों की मां है जबकि कार्डियो वास्कुलर डिजीज (हृदय रोग) बेटा है और कैंसर उसकी बहन है। हाइपरटेंशन से मरने की यदि 10 फीसदी संभावना है तो डायबिटीज हो जाने पर यह बढ़कर 50 फीसदी हो जाती है। यह रहस्योद्घाटन पीजीआई चंडीगढ़ के एंडोक्राइनोलो़जिस्ट प्रोफेसर संजय कुमार भडाडा ने पंजाब विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित एक लेक्चर ‘द राइजिंग मीनांस आफ नान-कम्युनिकेबल डिजीज एंड हाऊ टू कर्ब इट’ विषय पर अपने विचार रखते हुए किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग शारीरिक श्रम करते थे और एक्टिव रहते थे लिहाजा 50-60 की उम्र को बाद कम ही लोगों को मधुमेह होता था मगर अब 30-35 की आयु में ही प्राय: लोग इसका शिकार हो रहे हैं।
    निठल्ले बैठने और अधिक नमक से बढ़ती है समस्या डॉ. भडाडा ने बताया कि सबसे खतरनाक हमारे लिये स्ट्रेस है, फिर चाहे वह घर हो या वर्कप्लेस। निठल्ले बैठे रहने और हर रोज 5 ग्राम से ज्यादा नमक खाना एवं धूम्रपान समस्या को विकराल बना देता है। प्रो. संजय भडाडा ने कहा कि हर रोज भूख से आधा रोटी ज्यादा खाने पर साल भर में 7 से 8 किलो वजन बढ़ सकता है। मोटापा और तनाव न कभी पालो और न कभी टालो, सदा प्रसन्न रहो और दिन में 30 मिनट की सैर या व्यायाम से आप फिट रह सकते हैं। अध्यक्षता कर रहे रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह ने कहा कि हमें खाने को पीने की तरह और पानी को खाने की तरह प्रयोग में लाना चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.