शिमला। केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ बनोटू से प्रीगारा में निर्मित होने वाली रज्जू मार्ग परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के लिए प्रदेश को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र को इस वर्ष सितम्बर माह में स्वीकृति के लिए भेजी गयी पांच चरणों में बनने वाली 21.4 किलोमीटर रज्जू मार्ग की यह परियोजना हिमाचल प्रदेश रेपिड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम के लिए एक चुनौती होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रज्जू मार्ग साच दर्रे पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित होगा और देश के कठिन, दुर्लभ और बर्फ से ढके क्षेत्रों में वर्ष भर आवागमन सुचारू रखने में अन्य राज्यों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण होगा। कारगर सिद्ध होगा।
प्रधान सचिव, परिवहन जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा कार्य को शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया।
Breakng
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
Wednesday, July 9