शिमला। आयुर्वेद विभाग में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुए गड़बड़झाले की गाज अब तकनीकी कमेटी पर भी गिरी है। पूर्व निदेशक संजीव भटनागर के बाद अब चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए गठित तकनीकी कमेटी के तीनों डाक्टरों को चार्जशीट कर दिया है। इसमें तकनीकी कमेटी में शामिल कांगड़ा जोन के उपनिदेशक डा. तेजस्वी विजय आजाद, जिला शिमला आयुर्वेद अधिकारी डा. केडी शर्मा व जिला शिमला के संधू में तैनात उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी डा. शैली बंसल शामिल हैं। तीनों चिकित्सा अधिकारियों को चार्जशीट करने की प्रक्रिया तीन दिन पहले पूरी कर ली गयी थी। इससे पहले कार्मिक विभाग ने ड्राफ्ट चार्जशीट को अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद को भेज दिया था। उसके उपरांत निलंबित तीनों आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को चार्जशीट सौंप दी गयी। अब जैम पोर्टल संचालित करने वाले वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कौशल विभाग के स्तर पर किसी भी समय चार्जशीट हो सकते हैं। उनका नाम भी ड्राफ्ट चार्जशीट में शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान आयुर्वेद विभाग में कांगड़ा जिला के दो व अंबाला के एक सप्लायर से चिकित्सा उपकरणों की खरीद की गयी थी। जो उपकरण खरीदे गये, उसके लिए जैम पोर्टल को उक्त सप्लायरों की सुविधा के मुताबिक सेटिंग की गयी थी। मिलीभगत से धांधलियों का स्पष्ट मामला होने के बावजूद अभी तक पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं की गयी।
निलंबित थी तकनीकी कमेटी ः चिकित्सा उपकरणों का मामला उजागर होते ही सरकार ने तकनीकी कमेटी को निलंबित कर दिया था। इसमें डॉ. तेजस्वी विजय आजाद, डा. के.डी. शर्मा व डा. शैली बंसल शामिल हैं। इसके बाद सरकर ने संजीव भटनागर को आयुर्वेद विभाग से हटा दिया था। इससे पहले जैम पोर्टल संचालित करने वाले वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार कौशल को एक दिन के लिए निलंबित किया गया था।
इन 11 चिकित्सा उपकरणों की हुई थी खरीद
इस वर्ष के शुरू में आयुर्वेद विभाग में 11 चिकित्सा उपकरणों की खरीद हुई थी। खरीद लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी। उस समय हीमोग्लोबीन मीटर मशीन, हेमक्यो एचबी201, एक्वा चेक एक्टिव ग्लूकोज, पल्स ऑक्सीमीटर, नीडल डिस्ट्रायर, वेइंग मशीन, हेड थर्मामीटर, बीपी एप्रेटस। 2.25 करोड़ रुपये का हेड बदला और चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया। ये उपकरण 245 डिस्पेंसरियों में सप्लाई होने थे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3