Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    • सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर में रीना कश्यप के पक्ष में की विशाल चुनावी रैली
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर में रीना कश्यप के पक्ष में की विशाल चुनावी रैली

    By Himachal VartaOctober 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में राजगढ़ तथा पझौता में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सिरमौर जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा ही 133 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 57 करोड़ रुपये खर्च कर गांवांे को सड़कोें से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, नाबार्ड के तहत लगभग 46 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। भवनों के निर्माण पर लगभग 32 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की लाईफ लाईन छैला-नेरीपुल-यशवन्त नगर सड़क मार्ग के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में नागरिक अस्पताल को 50 से 100 बिस्तरों का किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पच्छाद में विकास को गांव-गांव तक पंहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश व क्षेत्र में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद के विकास के बारे में वो पूछ रहे हैं जो लम्बे समय तक यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने इतने लम्बे समय तक क्या किया कि आज भी पच्छाद पिछड़ा हुआ है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में ही राजगढ़ में प्रदेश पथ परिवहन निगम का उप डिपो खुला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में वर्तमान गृह मंत्री श्री अमित शाह को पुनः मामले की पूरी जानकारी दी गई है तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र की जन भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ कार्यशैली में भी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना को त्याग कर विकास की नींव को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अपने पौने दो साल के कार्यकाल में ऐसे नवीन प्रयास किए हैं जो आम जन के लिए सहारा बन कर उभरे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए अपने पहले ही निर्णय में सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा कोे 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जन मंच आरम्भ किया। अपनी तरह के इस नवीन प्रयास में भी अभी तक 40,000 से भी अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमन्त्री हैल्पलाईन शुरू की है, जिससे 1100 नम्बर पर घर से ही, फोन पर ही शिकायत दर्ज हो रही है और शीघ्र समाधान भी हो रहा है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से जहां प्रदेश के 22 लाख लोगों को लाभ हुआ, वहीं प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों के लाभ के लिए हिम केयर योजना शरू की। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत अभी तक 40,000 से अधिक लोगों का ईलाज किया जा चुका है जबकि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना से अभी तक प्रदेश के एक लाख तीस हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत की विश्व में साख बढ़ी है और पूरी दुनिया भारत की और आशा भरी नज़रों से देख रही है।
    इस अवसर पर सैंकड़ों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा मेें शामिल हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.