Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»25 अक्तूबर को बनकला में होगी संस्कृत भाषा प्रतियोगिता
    हिमाचल प्रदेश

    25 अक्तूबर को बनकला में होगी संस्कृत भाषा प्रतियोगिता

    By Himachal VartaOctober 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा संस्कृत भाषा की उन्नति के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संस्कृत संबंधी प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, कवि संगोष्ठियां एवं विभिन्न संस्कृत संबंधी आयोजन करवाये जाते हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए हिमाचल संस्कृत अकादमी के अकादमी संविधान के नियम 5 के अनुरूप दिनांक 25 अक्तूबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से विद्यालय सभागार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला तहसील नाहन जिला सिरमौर में माध्यमिक विद्यालों के कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं के लिए संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी, सिरमौर, नाहन द्वारा दी गयी।
    संस्कृत विषयक सामान्य ज्ञान स्पर्धा ः- इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के छात्र गणों से शब्दरूप/धातुरूप सिहत सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जायेंगे। एक गण में केवल दो छात्र ही होंगे। वे आपस में विचार कर ही कोई एक प्रतिभागी उत्तर देगा। यदि उत्तर नहीं देगा तो वह प्रश्न अगले गण को दे दिया जायेगा उत्तर देने पर उसे अतिरिक्त अंकों के रूप में दो अंक दिये जायेंगे। उस गण से अपना प्रश्न भी पूछा जायेगा, उत्तर देने पर उन्हें पांच अंक दिये जायेंगे।
    श्लोक स्मरण प्रतियोगिता ः- प्रतिभागी दो छात्र/छात्राएं, पाठ्यपुस्तक या अन्य स्त्रोत से अधिकाधिक श्लोक प्रस्तुत करेगा। अनुपुष्ट छंद वर्जित है। अधिकतम श्लोक वाचक विजेता होगा।
    संस्कृत गीतिका ः- इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी एक छात्र/छात्रा लय राग पूर्वक कोई भी संस्कृत गीत प्रस्तुत करेगा।
    संस्कृत संभाषण कौशल परीक्षणः प्रतिभागी दो छात्र/छात्राएं। दो-दो गणों में निम्न में से किसी भी विषयों पर वार्तालाप करवाया जायेगा। इन विषयों का ज्ञान सभी प्रतिभागियों को विषय 1. मम माता संस्कृतम्, 2. मम विद्यालय, 3 भारत राष्ट्रस्य वैशिष्टयम, 4. जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसि। 5. गूरूर्देवो भवः। 6. अतिथि देवो भवः।
    इस आयोजन में भाग लेने हेतु छात्र दल के साथ एक संस्कृत शिक्षक भेजने का भी आग्रह किया है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए सचिव, हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला-1 के कार्यालय दूरभाष संख्या 0177-2658093 तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला सिरमौर के जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 01702-223115 पर संपर्क करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.