Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पी.एम.सी. बैंक का राज्य के पंजाब राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से कोई सम्बन्ध नहीं- डॉ. एस.के. बातिश
    पंजाब

    पी.एम.सी. बैंक का राज्य के पंजाब राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों से कोई सम्बन्ध नहीं- डॉ. एस.के. बातिश

    By Himachal VartaOctober 16, 2019
    Facebook WhatsApp

    पंजाब के सहकारी बैंकों की हालत बिल्कुल दुरुस्त, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. ने कहा
    चंडीगढ़।
    पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पी.एम.सी.), जोकि हाऊसिंग डिवैल्पमैंट एंड इनफ्रास्ट्रक्कचर (एच.डी.आई.एल.) लिम. को गलत ढंग से कर्जे देने और लाखों ग्राहकों की जमा पूंजी को खतरे में डालने के लिए चर्चा में रहा है, महाराष्ट्र का शहरी सहकारी बैंक है जिसका पंजाब राज्य के पंजाब राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से कोई सम्बन्ध नहीं है।
    इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिम. के एम.डी. डॉ. एस.के. बातिश ने कहा कि पंजाब राज्य सहकारी बैंक लिम., चंडीगढ़ और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अपनी 800 से ज़्यादा शाखाओं के साथ पंजाब के लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनकी वित्तीय हालत बिल्कुल दुरुस्त है। कुछ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक 100 साल से अधिक पुराने हैं। यह बैंक राज्य के 9 लाख से ज़्यादा किसानों की सामाजिक -आर्थिक ज़रूरतों की पूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन बैंकों से 39 लाख जमाकर्ता और 16 लाख कजऱ्दार बैंकिंग सेवाएं ले रहे हैं।
    पंजाब के सहकारी बैंकों के ग्राहकों को भरोसा देते हुये डॉ. बातिश ने कहा कि पंजाब राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों का कुल 34000 करोड़ रुपए का कारोबार है। राज्य के किसानों को 9200 करोड़ रुपए के कृषि कजऱ्े प्रदान किये गए हैं। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक राज्य के कृषि लोन प्रदान करने वाली बड़ी इकाईयों में से एक है। गौरतलब है कि राज्य के पंजाब राज्य सहकारी बैंक और सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक आर.बी.आई और नाबार्ड, सी.आर.ए.आर., सी.आर.आर और एस.एल.आर आदि द्वारा तय नियमों की पालना करते हैं।
    डॉ. बातिश ने पंजाब के सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं और कजऱ्दारों को बैंक के साथ बिना किसी डर के लेन-देन करने के लिए प्रेरित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.