जीरकपुर। जीरकपुर-अंबाला रोड पर सिंघपुरा चौक के नजदीक पीआरटीसी की ओर से बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर कुछ राजनीतिक सरपरस्ती प्राप्त लोगों ने एक बार फिर अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर कथित रूप से वसूली शुरू कर दी है, जिसके खिलाफ आज जीरकपुर पुलिस स्टेशन पहुच सैकड़ों स्थानीय टैक्सी चालकों ने विरोध दर्ज करवाया। पहले भी एक बार पुलिस ने वसूली के इस खेल पर नकेल कसी थी। आरोप है कि ये लोग टैक्सी चालकों से जबरन 1000 रुपए मंथली व सवारियां उठाने के लिए प्रति चक्कर 200 रुपए वसूल कर रहे हैं। आरोप है कि रुपए न देने पर टैक्सी माफिया के लोग टैक्सी चालकों से मारपीट करते हैं। इस अवैध टैक्सी स्टैंड के चलते बस चालकों को अपनी बसें सड़क के बीच में रोकनी पड़ रही हैं, जिसके चलते यहां हर समय ट्रैफिक जाम लगा रहता है।
थानेदार ने दिया न्याय का आश्वासन
टैक्सी चालकों ने आज मीडिया कर्मियों को बुला मामले की जानकारी दी। टैक्सी चालकों राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, मोनी, नरेश, राजू, जस्सी, कमल, मोहित मग्गू, गोरा आदि ने थाने पहुंच कर इस मामले की शिकायत दी है। थानेदार गुरचरन सिंह ने टैक्सी चालकों को न्याय का आश्वासन दिया कि ग़ैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17