राजपुरा। सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध तौर पर ले जाई जा रही अग्रेंजी शराब की 600 बोतल बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पार्टी सरहिंद रोड गांव मिर्जापुरा के नजदीक गश्त कर रहे थी कि चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को जब रुकने का संकेत किया और वाहन चालक ने जब वाहन भगाने का प्रयास किया तो वाहन बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने चालक आशीष कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर उसके वाहन की तलाशी ली तो पुलिस को चंडीगढ़ मार्का अग्रेंजी शराब सुपरफाइन की 600 बोतलें बरामद हुईं।
नशीले कैप्सूलों सहित एक काबू
सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके पास से भारी संख्या में नशीली गोलियों व कैप्सूल बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बंसतपुरा पुलिस पार्टी ने सराय वंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक गश्त के दौरान वहां से गुजर रहे जगी निवासी मालेरकोटला को शक के आधार पर रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को उसके बैग में से 300 नशीली गोलियां व 300 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18