Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पीजीआई को सारंगपुर में दी जाने वाली भूमि का आवंटन रुका
    चण्डीगढ़

    पीजीआई को सारंगपुर में दी जाने वाली भूमि का आवंटन रुका

    By Himachal VartaOctober 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के सम्पदा विभाग ने सारंगपुर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) को आवंटित की जाने वाली 50 एकड़ भूमि का हस्तांतरण रोक दिया है।
    सूत्रों के अनुसार इस भूमि की सम्पदा विभाग ने जो कीमत आंकी थी, वह मार्केट मूल्य से करीब 30 लाख रुपये कम है। पीजीआई ने इस भूमि के लिए सम्पदा विभाग को 18 करोड़ रुपये जमा किए हैं। विभाग पीजीआईएमईआर को आवंटन प्रक्रिया से पहले ही इस अंतर के संबंध में पत्र लिखा है। बताया जाता है कि सारंगपुर में अपने उपग्रह केंद्र के लिए पीजीआई ने कुछ दिन पहले भुगतान किया था। प्रशासन में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जब विभाग ने कब्ज़ा देने से पहले भूमि का पुनः मूल्याकन किया तो पाया कि उन्होंने 30 लाख रुपये कम हैं। विभाग के अधिकारी का कहना है कि पहले पीजीआई को पूरा भुगतान करना होगा उसके बाद ही आवंटन प्रक्रिया वित्त विभाग शुरू करेगा। अधिकारी ने कहा कि पीजीआई ने अपने उपग्रह केंद्र के लिए 100 एकड़ जमीन मांगी थी, लेकिन उसे 50 एकड़ अलाट करने का निर्णय लिया गया था, पर उसे एफएआर (फर्श-क्षेत्र अनुपात) को अधिक कवर करने की अनुमति दी गई।
    कैंसर केंद्र को करना है स्थानांतरित
    बताया जाता है कि सारंगपुर में 400 एकड़ जमीन है। इसमें से लगभग 60 एकड़ चंडीगढ़ पुलिस के पास है और बाकी अन्य उपयोगों के लिए चिन्हित की साईटें हैं। पीजीआई ने ओपीडी, ट्रामा और कैंसर केंद्र को नए परिसर में स्थानांतरित करना है। सारंगपुर में एक नया शिक्षण केंद्र भी बनाया जायेगा। उधर, पीजीआई के प्रबंधकों का कहना है कि वे इस संबंध में प्रशासक से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय ले पायेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.