नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गायेल से भेंट की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नवंबर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया और आग्रह किया कि इस आयोजन के लिए केंद्र से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने इससे पूर्व पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि मंत्रालय से राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह 8 नवंबर को इस आयोजन में शामिल होंगे।
उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
- उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
- 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
- आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
Tuesday, June 2