ददाहू में नष्ट की 60 किलो खाद्य सामग्री
ददाहू। दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों खासकर मिठाइयों आदि में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, इससे बाजारों में हड़कंप हैं।
विभाग के सहायक आयुक्त डा. अतुल ने ददाहू बाजार में औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही लगभग 60 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवायी गयी जो कि मिलावटी होने से उपभोक्ताओं के लिए अहितकर थी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किये, इनमें मिठाइयों के सैंपल भी शामिल हैं, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रसायनों, रंगों का प्रयोग न करने के साथ ही मिठाइयों को बराबर ढककर रखने की भी चेतावनी दी है।
इस बीच दीपोत्सव के लिए ददाहू समेत आसपास के तमाम बाजार सज संवर गये हैं, मिठाइयों की दुकानों पर खास रौनक देखी जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17