Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन में स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों पर पानी फेर रहे मच्छर
    स्वास्थ्य

    नाहन में स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों पर पानी फेर रहे मच्छर

    By Himachal VartaOctober 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    डेंगू प्रभावितों में खुद स्वास्थ्य कर्मी भी
    नाहन। नाहन शहर में ‘मच्छर’ स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं, शहर में डेंगू प्रभावितों में स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं, अभी डेंगू का जो आठवां मामला सामने आया है उसका प्रभावित एक स्वास्थ्य कर्मचारी ही बताया जा रहा है। यह कर्मचारी विभागीय दल के साथ लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने गया था, जो बाद में तेज बुखार से पीड़ित हो गया और अभी उपचाराधीन हैं।
    खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित का यह और मामला गत दिवस ही सामने आया है। तथापि स्वास्थ्य विभाग का दल लोगों को बराबर जागरूक करने में जुटा है।
    नाहन शहर के रानीताल इलाके के अलावा, डाइट व कच्चा जोहड़ के कुछ निवासी डेंगू से प्रभावित पाये गये हैं, इससे पहले सिरमौर जिला के कालाअंब में डेंगे के मामले के सामने आये थे। प्रभावित लोगों का उपचार नाहन मेडिकल कालेज के अलावा निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय हैं, डेंगू को लेकर लोगों को उचित परामर्श दे रही है। विभागीय डाक्टरों का कहना है डेंगू के बारे में जानकारी होना ही इसके सबसे बड़ी रोकथाम व बचाव हैं, डेंगू की बीमारी जान लेवा हो सकती है। यह मच्छर के काटने से होती है और यह मच्छर पनपता भी साफ पानी में है जो दिन के समय काटता है।
    डाक्टर लोगों को बुखार होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने व खून की जांच करवाने के साथ ही डेंगू के लक्षण पोजिटिव होने पर सिर्फ पेरासिटामोल की टेबलेट लेने का सुझाव दे रहे हैं, साथ ही पानी के बर्तन ढककर रखने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, घर की अच्छी तरह सफाई भी जरूरी है।
    स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद से शहर स्थित तालाबों में स्प्रे व डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग करवाने का भी आग्रह किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.