Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 31
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»तंदुरुस्त पंजाब मिशन का प्रभाव: हलवाईयों द्वारा दीवाली से पहले दुकानों की जांच की अपील
    पंजाब

    तंदुरुस्त पंजाब मिशन का प्रभाव: हलवाईयों द्वारा दीवाली से पहले दुकानों की जांच की अपील

    By Himachal VartaOctober 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    मिठाईओं की दुकानों में साफ़-सफ़ाई में सुधार – पन्नू
    चंडीगढ़। मिलावटखोरी के दोषों से बाहर आने के लिए हलवाई ऐसोसीएशनें स्वैच्छा से फूड सेफ्टी कमिश्नरेट के पास उनकी दुकानों की जांच के लिए विनतियाँ लेकर आ रही हैं, यह जानकारी पंजाब के खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।
    उन्होंने कहा कि ज़्यादातर हलवाई एसोसिएशनों का मानना है कि कुछ मिलावट करने वाले दुकानदारों के कारण सभी व्यापारियों का अक्स खऱाब हो रहा है। स. पन्नू ने बताया कि लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए हलवाई दीवाली के त्योहार से पहले अपने उत्पादों की जांच करवाना चाहते हैं जिससे मिठाईओं की बिक्री पर बुरा प्रभाव न पड़े।
    स. पन्नू ने कहा,‘‘सभी के लिए मानक खाद्यपदार्थों को यकीनी बनाना हमारा लक्ष्य है। हम हलवाईओं की चिंता से अवगत हैं। उन्होंने आगे कहा,‘‘रोज़मर्रा अधिक से अधिक चैकिंग की जायेगी जिससे त्योहारों के समय खरीददारों और विक्रेताओं दोनों को फ़ायदा हो।’’
    स. पन्नू ने कहा कि जांच/नमूने लेने का न्योता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तंदुरुस्त पंजाब मिशन बड़े स्तर पर लोगों के लिए मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाने में सफल रहा है। खाद्य एवं ड्रग प्रबंधन कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि मिलावटखोरी पर पैनी नजऱ रखी जायेगी और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जाएंगे।
    चल रही जांच प्रक्रिया संबंधी जानकारी देते हुए स. पन्नू ने कहा कि बड़े स्तर पर छापेमारी और नमूने लेना जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद बढिय़ा नतीजा सामने आया है कि हलवाई वर्कशॉपों में साफ़-सफ़ाई में बहुत सुधार हुआ है। स. पन्नू ने दावा किया कि हम इस सम्बन्धी हलवाईओं को लगातार जागरूक कर रहे हैं और काफ़ी हद तक साफ़-सफ़ाई को यकीनी बनाने में सफल रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.