नाहन। जिला दण्डाधिकारी डॉ0 आर0के0 परूथी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी 07 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2019 तक बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा तथा इस मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं श्रद्धा के साथ श्री रेणुका जी में आते है।
उन्हांेने बताया कि यह मेला आम जन-मानस, श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना एवं आस्था का प्रतीक है जिसके दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में 07 से 12 नवम्बर, 2019 के दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली की बिक्री की दुकानें नहीं लगेंगी जिससे मेले के दौरान श्री रेणुका तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का जनाक्रोश उत्पन्न न हो और समस्त मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मांस व मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28