Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल-स्पीति, किनौर, पांगी तथा भरमौर की 153 पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा
    हिमाचल प्रदेश

    लाहौल-स्पीति, किनौर, पांगी तथा भरमौर की 153 पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा

    By Himachal VartaNovember 1, 2019
    Facebook WhatsApp

    जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग भारत नेट परियोजना के तहत जुड़ने वाली पहली पंचायत बनी
    शिमला। राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति जिला में भारत नेट परियोजना के तहत सेटेलाईट आधारित वीसैट लिंक के माध्यम से हाई स्पीड इंटरनेट कनैक्टिविटी उपलब्ध करवाना आरम्भ कर दी है। जिला लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत कोलोंग पहली पंचायत है जिसे आज इंटरनेट सुविधा से जोड़ा गया इससे वहां के स्थानीय लोग पूरे वर्ष इंटरनेट की सुविधा से जुड़े रहेंगे क्योंकि इसके लिए आॅपिटकल फाइबर की आवश्यकता नहीं रहेंगी।
    सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस सुविधा से जिला लाहौल-स्पीति के व्यापक क्षेत्र को जोड़ा गया जहां अब तक मोबाईल तथा इंटरनेट की सुविधा नहीं थी।
    उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पिति, किन्नौर, पांगी तथा भरमौर की सभी पंचायतों को वहां की कठिन भौगोलिक और मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए वीसैट से जोड़ा जाएगा।
    प्रवक्ता ने कहा कि इन क्षेत्रों की कुल 153 ग्राम पंचायतों को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा और इसी वर्ष सर्दियों से पूर्व लगभग आधी से ज्यादा पंचायतों को यह सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि इन दुर्गम क्षेत्रों के लगभग एक लाख से ज्यादा लोग इस सुविधा से लाभान्वित होंगे। यह सुविधा ग्राम पंचायतों में उपलब्ध होगी जहां से सरकारी कार्यालय भी इसे प्राप्त कर सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि व्यावसायिक आधार पर निजी कनेक्शन भी लिए जा सकते है। भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित इस कार्यक्रम का समन्वय हिमाचल प्रदेश सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कर रहा है और विभाग राज्य में इस परियोजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए भारत ब्राॅडबैंड नेटवर्क लिमिटेड, टेलीकम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड और जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.