नाहन। बीते कल को थाना राजगढ़ मे टकु राम निवासी काटु तहसील राजगढ़ ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 28.10.19 को एक व्यक्ति बालक राम निवासी रूईजा पाँच लोगों के साथ रात करीब एक बजे इसके घर मे घुस कर इसके साथ मारपीट की व इसके भाई को गौशाला मे बंद कर दिया तथा इसके घर मे रखी अपनी मशीन को उठा कर ले गए। जिसपर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है।
दूसरी ओर 31.10.2019 को पुलिस थाना शिलाई की टीम ने यातायात निरीक्षण के दौरान रोनहाट रोड शीलाई के नजदीक एक मोटर साइकिल को रोका जिस पर दो व्यक्ति सवार थे जिनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा था, जिसे निरीक्षण करने पर चुरा पोस्त पाया गया जिसका वजन तोलने पर 9.845 किलोग्राम पाया गया तथा पूछने पर मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने अपना नाम टीका राम निवासी बांबल तहसील शिलाई व दूसरे ने अपना नाम मनीष निवासी बांबल तहसील शिलाई बतलाया। जिसपर उपरोक्त व्यक्तिओं के विरुद्ध थाना शिलाई में मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच जारी है।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28