नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आयोजित स्वच्छता रैली में भाग लेते हुए कहा कि अपने आस-पड़ोस को साफ और स्वच्छ रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश व देश को प्लास्टिक मुक्त कर स्वच्छ भारत के नारे को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। जिसके लिए सरकार के प्रयास के साथ जन सहभागिता आवश्यक होगी।
डॉ0 बिंदल नेे कहा कि हम सबको अपना घर, गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ बनाए रखने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कालाअंब को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शहर के हर नागरिक को अपना रचनात्मक सहयोग देना होगा। उन्होंने कालाअंब के सभी उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वह अपने उद्योगों के बाहर कूड़ा कचरा के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें ताकि औद्योगिक क्षेत्र के ठोस और तरल कूड़ा कचरा का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जा सके।
इस रैली में उन्होंने पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर से आ रहे प्लास्टिक पर चिंता जाहिर करते हुए संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि देश और प्रदेश की सरकारे स्वच्छता के लिए भिन्न-भिन्न कार्यक्रम चला रही है और इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे है। उन्होंने कालाअंब के वासियों से स्वच्छता की ओर ध्यान देने की अपील की।
इस रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डलाध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, प्रधान कालाअंब राजेश कुमार व सैनवाला, देवनी, विक्रमबाग पंचायतों के स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया।
Breakng
- यमुना पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, सीसीटीवी में हुई कैद, गोताखोरों ने शुरू की तलाश
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
Monday, September 28