नाहन। जिला सिरमौर में 20 नवम्बर, 2019 तक सभी पंचायतों को एक-एक कलस्टर में विभाजित करके प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पात्र सभी किसानों को लाभ देने के लिए, किसानों के आधार कार्ड में सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रूपये दी जा रही है। लेकिन जिला के कई पात्र किसान सही डाटा प्रस्तुत न करने के कारण इस योजना का लाभ नही उठा पा रहे थे, जिसके मद्देनजर सरकार ने कलस्टर के आधार पर पंचायतों का विभाजन करके सभी किसानों को अपने आधार कार्ड में संशोधन करने के बारे में इस शिविर में किसानों को अवगत करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने जिला सिरमौर के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वह अपने संबंधित ग्राम पंचायत में जाकर अपने आधार कार्ड का डाटा सही करवाएं ताकि इस योजना का लाभ उठा सके।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2