Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए डेढ़ वर्षों में स्वीकृत हुए 15 करोड़ 46 लाख रुपए-विधान सभा अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए डेढ़ वर्षों में स्वीकृत हुए 15 करोड़ 46 लाख रुपए-विधान सभा अध्यक्ष

    By Himachal VartaNovember 5, 2019
    Facebook WhatsApp

    विधान सभा अध्यक्ष ने 5 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण व अन्य कार्यों के शिलान्यास की रस्म अदा की
    काला अंब से त्रिलोकपुर क्षेत्र में रात्रि प्रकाश व्यवस्था की योजना
    बिजली व्यवस्था सुधार के लिए स्थापित होंगे तीन सब स्टेशन
    75 लाख से बनेगी नागल – सुकेती पेयजल योजना
    नाहन। सिरमौर जिला के काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाओं को मुहैया करने की दिशा में एक कार्य योजना के तहत मुहिम चलाई जा रही है ताकि ये क्षेत्र औद्योगिक इकाईयों का भी सिरमौर बन सके।
    विधान सभा अध्यक्ष ने ये बात आज काला अंब के औद्योगिक क्षेत्र में 5 करोड़ 60 लाख की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न संपर्क सड़कों के निर्माण व अन्य कार्यों का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए पिछले डेढ़ वर्षों में ही 15 करोड़ 46 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं और कई कार्य प्रगति पर हैं।
    डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि काला अंब में अब आने वाले समय में 5 करोड़ 60 लाख की लागत से नाहन रोड़ होटल शाईन 72 से मै0 प्रोगैसिव इन्डस्ट्ीज, सुकेती रोड़ से कंडूरफार्मा, त्रिलोकपुर रोड़ से राज श्री इन्डस्ट्र्ीज, त्रिलोकपुर रोड़ से विजन इन्डस्ट्र्ीज, नाहन रोड खेड़ा मंदिर से मै0 कोणार्क इंडस्ट्रीज, त्रिलोकपुर रोड़ ओजोन इन्डस्ट्र्ीज से मै0 शिवम् काटस्पिन, त्रिलोकपुर रोड़ पर पैट्ोल पम्प के सामने, सढौरा रोड़ हिमालयन कॉलेज से आईस फैक्ट्ी, त्रिलोकपुर रोड़ पेट्ोलपम्प से जाटांवाला नाला, त्रिलोकपुर रोड़ से मै0गणेश मैटल इंडस्ट्री, सढौरा रोड़ से मुस्लिम खारी गांव, शीला फोम इन्डस्ट्र्ीज के साथ पक्की नालियां, गंाव भण्डारीवाला में पक्के रास्ते के निर्माण, एन0एच0 72 से एक्साइज कॉलोनी, नाहन रोड़ एन.टी.सी कम्पनी से झिवर बस्ती तक के लिए पक्के रास्ते का निर्माण और आई0आई0टी0टी0 कालेज से मै0 सूर्या टैक्सटयूब तक पाइपलाईन का कार्य, सड़क निर्माण व उन्नयन होगा।
    विधान सभा अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि काला अंब के इलाके में समुचित पेयजल की उपलब्धता के साथ किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था करने को लेकर भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें जल शक्ति अभियान की भी बड़ी भूमिका रहेगी।
    उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत के तौर पर शामिल करने की भी अपील की ताकि आसपास का परिवेश साफ सुथरा सुनिश्चित हो सके। विधान सभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन तीन करोड़ की लागत से बन रही पेयजल योजना जल्द पूरी होगी और मोगीनंद के अलावा अन्य गावों के बाशिंदों को भी पेयजल की सहूलियत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि 75 लाख के बजट से नागल – सुकेती पेयजल योजना तैयार होगी। डॉ राजीव बिंदल ने संपर्क सड़कों के शिलान्यास के अलावा 62.52 लाख की लागत से निर्मित शीला फोम इंडस्ट्री से ब्लू स्टार कंपनी तक की संपर्क सड़क का उदघाटन भी किया।
    डॉ राजीव बिंदल ने ये भी बताया कि काला अंब औद्योगिक क्षेत्र से त्रिलोकपुर तक रात्रि प्रकाश व्यवस्था की योजना तैयार कर ली गई है और इस पर डेढ़ करोड़ की राशि खर्च होगी। बिजली की लो वोल्टेज की समस्या का समाधन करने के लिए मोगीनंद में 132 केवी जबकि जोहड़ों और पालियों अंधेरी में 220-220 केवी के सब स्टेशन स्थापित होंगे।
    उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत सैनवाला, देवनी और बिक्रमबाग पंचायतों की 190 गृहिणियों को रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन भी वितरित किए।
    इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीषा चौहान, बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग जीएस चौहान, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.